उचकागांव: जलालदी टोला गांव निवासी ब्यास पांडेय करते रहे बेटे का इंतजार, घर पहुंचा बेटे का शव
उचकागांव थाना क्षेत्र के जलालदी टोला गांव निवासी पिता व्यास पांडेय अपने छोटे बेटे सुजीत कुमार का श्यामपुर बाजार से लौटने का इंतजार कर रहे थे। परंतु विधि को ये मंजूर नहीं था। देर होने पर पिता ने उनकी खबर लेनी चाही। परंतु दुर्घटना में बेटे की मौत की सूचना मिलने के बाद पिता व परिवार के ऊपर दुखों का पहाड़ टूट पड़ा।