सिवनी: सिवनी रेलवे स्टेशन का उच्चस्तरीय निरीक्षण, नागपुर मंडल के GM-DRM पहुंचे, सांसद भारती पारधी भी उपस्थित रहीं
Seoni, Seoni | Apr 24, 2026 सिवनी रेलवे स्टेशन पर शुक्रवार को नागपुर रेल मंडल के जीएम और डीआरएम ने पहुंचकर व्यवस्थाओं का जायजा लिया। इस दौरान स्टेशन पर चल रहे विभिन्न विकास कार्यों और निर्माण कार्यों का निरीक्षण करते हुए अधिकारियों ने प्रगति की समीक्षा की। निरीक्षण के दौरान यात्री सुविधाओं को बेहतर बनाने पर भी विशेष जोर दिया गया।