मुरैना नगर: मुरैना में 4 घंटे की बिजली कटौती,शिकारपुर उपकेंद्र के 4 फीडर रहेंगे बंद, उमस भरी गर्मी में बढ़ेगी लोगों की परेशानी।
मुरैना शहर में शनिवार को रेलवे ब्रिज निर्माण कार्य के चलते सुबह 8 से दोपहर 12 बजे तक शिकारपुर उपकेंद्र के चार फीडरों की बिजली आपूर्ति बंद रहेगी। इससे कब्रिस्तान,विवेकानंद, गणेशपुरा और पुलिस लाइन फीडर से जुड़े कई इलाकों के उपभोक्ता प्रभावित होंगे।उमस भरी गर्मी में लोगों और व्यापारियों को परेशानी का सामना करना पड़ सकता है।बिजली कंपनी ने सहयोग की अपील की है।