कोंडागांव: छत्तीसगढ़ के कोंडागांव जिले में पुसपाल पहाड़ी मार्ग पर बारातियों से भरी पिकअप पलटी, 5 साल के मासूम की मौत, 8 लोग घायल
कोंडागांव जिले के पुसपाल मार्ग पर बारातियों से भरी पिकअप पहाड़ी चढ़ाई के दौरान अनियंत्रित होकर पलट गई। जानकारी के अनुसार वाहन चढ़ाई पर चढ़ नहीं पाया और वापस फिसलते हुए सड़क किनारे गड्ढे में गिरकर पलट गई। इस दर्दनाक हादसे में 5 साल का मासूम रैमन पिता चैतन पोयाम की मौत हो गई, जबकि आठ लोग घायल हो गए। जानकारी के मुताबिक घटना मंगलवार रात लगभग 9 बजे की बताई जा रही