कैराना: एलम में खौलता हुआ तेल डालने के मामले में तीन नामजद और अज्ञात के खिलाफ दर्ज हुआ मुकदमा
कांधला थाना क्षेत्र के कस्बा एलम के मोहल्ला जवाहरनगर निवासी मुन्तियाज ने थाने में मुकदमा दर्ज कराया है। बताया है कि गत 24 मार्च को उसका पुत्र तनवीर व पड़ोसी बाजार में आशीष की दुकान पर मिठाई लेने गया था। जहां लेनदेन को लेकर झगड़ा हो गया। आरोप है कि वहां मौजूद अश्विन, शुभम, आशीष व अज्ञात युवकों ने उसके पुत्र के साथ गाली—गलौज करते हुए मारपीट की।