बरेली: मीरगंज थाना क्षेत्र के मोहम्मदगंज में दबंगों ने युवक को जमकर पीटा जिला अस्पताल में कराया गया भर्ती
मीरगंज थाना क्षेत्र के मोहम्मदगंज में दबंगों द्वारा एक युवक को जमकर बेरहमी से पीटा गया है। जिसमें वह गंभीर रूप से घायल हो गया। जिसकी शिकायत उसने थाना पुलिस से की है। थाना पुलिस ने मामले को गंभीरता से देखते हुए तत्काल घायल युवक को इलाज के लिए बरेली के जिला अस्पताल में भर्ती कराया है। जहां उसकी हालत गंभीर बताई जा रही है।