शामली: शामली जिले के गंदेवडा गांव निवासी ग्रामीण को पुलिस ने 15 लीटर अवैध कच्ची शराब के साथ किया गिरफ्तार
Shamli, Shamli | May 31, 2026 रविवार की दोपहर 3 बजे पुलिस कार्यालय शामली से बताया गया कि अवैध शराब के खिलाफ चलाए जा रहे अभियान के तहत गढीपुख्ता थाना क्षेत्र के गांव गंदेवडा निवासी अजीत उर्फ बिट्टू नाम के ग्रामीण को स्थानीय पुलिस ने गिरफ्तार किया है। गिरफ्तार ग्रामीण के कब्जे से 15 लीटर अवैध कच्ची शराब बरामद की गई है। केस दर्ज कर आवश्यक वैधानिक कार्रवाई की जा रही है।