अकबरपुर: अकबरपुर की सुप्रिया कुमारी ने पीएचडी की उपाधि हासिल कर जिले का मान बढ़ाया
शुक्रवार को 4:00 जानकारी मिली कि अकबरपुर प्रखंड के बलिया बुजुर्ग गांव निवासी अखिलेश घोष की पत्नी सुप्रिया कुमारी ने मगध विश्वविद्यालय, बोधगया से पीएचडी की उपाधि प्राप्त कर जिले का मान बढ़ाया है। विश्वविद्यालय द्वारा जारी अधिसूचना के अनुसार उन्होंने समाजशास्त्र विभाग, सामाजिक विज्ञान संकाय से यूजीसी रेगुलेशन 2009 के अंतर्गत पीएचडी परीक्षा उत्तीर्ण की है।