गोरखपुर: चेतावनी के बावजूद नहीं मान रहे लोग, उफनते पानी में नहाते युवक का वीडियो हुआ वायरल
गोरखपुर में बारिश के मौसम के बीच प्रशासन और आपदा विभाग लगातार लोगों से नदियों, पोखरों और पानी से भरे नालों से दूर रहने की अपील कर रहा है। इसके बावजूद कुछ लोग अपनी जान जोखिम में डालने से बाज नहीं आ रहे हैं। ऐसा ही एक वीडियो सामने आया है, जिसमें आपदा मित्र एक युवक को पानी में नहाने से रोकने और समझाने की कोशिश कर रहे हैं, लेकिन युवक उनकी बातों को नजरअंदाज करता