विदिशा नगर: आगामी बाढ़ बारिश को लेकर होमगार्ड और SDERF मुस्तैद, मशीनों के रख रखाव और उनके सुधार का चल रहा काम,
विदिशा शहर जिले मे आगामी बाढ़ और बारिश की आशंका के बीच होमगार्ड और एसडीईआरएफ अपने स्तर पर पूरी तैयारी कर चुके है, रविवार दोपहर 12 बजे जबलपुर से आए टेक्नीशियन मोटर वोट और अन्य उपकरणो की साफ सफाई और उनकी देखरेख कर खराबी दूर कर रहे है। ताकि आपदा के समय कोई परेशानी ना हो और बचाव कर सुचारू रूप से किया जा सके होमगार्ड कार्यालय मे यह प्रक्रिया चल रही है।