बेरो: बेड़ो प्रखंड के जरिया गांव में पड़हा सभा सह जतरा की तैयारी को लेकर बैठक
Bero, Ranchi | May 28, 2024 जरिया गांव के कटरमली स्थित दस पड़हा भवन के प्रांगण में पड़हा सभा सह जतरा की तैयारी को लेकर बैठक की गई। बैठक में बाजार टाड़ बेड़ो में तीन जून को आयोजिन होने वाली 58 वॉ वार्षिक पड़हा सभा सह जतरा की तैयारी को लेकर विचार विर्मश की गई। पड़हा अध्यक्ष सुबोध कुमार लकड़ा की अध्यक्षता में की गई। बैठक में भारी संख्या में लोग मौजूद थे।