भिवानी: भिवानी खेत में लगी आग
अग्निशमन की गाड़ी मौके पर
आग पर तुरंत काबू पाया
स्थानीय सेक्टर 23 के पीछे लठियावाला जोहड़ के समीप लगते खेतों में गेहूं की पराली में आग लग गई।इसकी सूचना दमकल विभाग को दी गई।अग्निशमन की गाड़ी तुरन्त मौके पर पहुँची और तुरन्त आग पर काबू पाया गया। फिलहाल लठिया वाला क्षेत्र स्थित गौशाला के भूसे में आग लगने का हल्का नुकसान बताया जा रहा है तो वही आग पर पूर्ण रूप से काबू पा लिया गया है।