पेण्ड्रा रोड गौरेला: अरपा सभा कक्ष में कलेक्टर ने सेवा निवृत्त 12 शासकीय सेवकों का किया सम्मान
अधिवार्षिकी आयु पूर्ण कर शासकीय सेवा से सेवानिवृत्त होने वाले 12शासकीय सेवकों का आज कलेक्ट्रेट के अरपा सभा कक्ष में आयोजित गरिमामय समारोह में कलेक्टर विजय दयाराम के. ने सम्मान किया। कलेक्टर ने जिले में नवाचार का पहल करते हुए सेवानिवृत्त के दिन ही सेवा निवृत्त अधिकारियों एवं कर्मचारियों को पेंशन भुगतान आदेश एवं ग्रेच्युटी भुगतान आदेश प्रदान करने की शुरुआत।