नगर परिषद मानपुर में संपत्ति कर की दरो को लेकर विवाद लगातार गहराता जा रहा है।मानपुर के पूर्व सरपंच व समाजसमेवी शारदा प्रसाद गौतम के नेतृत्व मे एक प्रतिनिधिमंडल ने मुख्य नगर पालिका अधिकारी को ज्ञापन सौंपकर कर निर्धारण प्रक्रिया पर गंभीर सवाल उठाए है और इसकी निष्पक्ष जांच एवं पुनर्समीक्षा की मांग की गई है।