हाथरस: लापरवाही से चलाते हुए चालक ने पालतू कुत्ते के ऊपर चढ़ाया ट्रैक्टर, कुत्ते की हुई मौत, घटना CCTV कैमरे में कैद
जनपद हाथरस की मुरसान कोतवाली क्षेत्र के गांव नगला बाबू में एक ट्रैक्टर चालक ने लापरवाही से ट्रैक्टर चलाते हुए पालतू कुत्ते के ऊपर ट्रैक्टर चढ़ा दिया। हादसे के कुछ समय बाद कुत्ते की दर्दनांक मौत हो गई। चालक द्वारा कुत्ते के ऊपर चढ़ाए गए ट्रैक्टर की पूरी घटना CCTV कैमरे में कैद हो गई। पालतू कुत्ते के मालिक ने इस संबंध में मुरसान कोतवाली पुलिस से शिकायत की है।