कोडरमा: ग्रिजली कॉलेज ऑफ एजुकेशन में एलुमनी एसोसिएशन द्वारा महिला शिक्षा पर विशेष व्याख्यान का आयोजन
ग्रिजली कॉलेज ऑफ एजुकेशन के एलुमनी ऐसोसिएशन के तत्वावधान में विषय - महिला शिक्षा पर विशेष व्याख्यान सत्र का आयोजन किया गया। कार्यक्रम में बी एड सत्र 2018-20 की एलुमनी मोना सिन्हा ने उक्त विषय पर अपने बहुमूल्य विचार साझा करते हुए वर्तमान समाज में महिला शिक्षा के महत्व, चुनौतियों एवं सशक्तिकरण की भूमिका पर विस्तारपूर्वक प्रकाश डाला ।