अररिया: जिलाधिकारी के आदेश पर गरमा फसल बीज वितरण की प्रक्रिया को पारदर्शी और दुरुस्त करने के लिए कराई गई जांच
Araria, Araria | Apr 23, 2026 अररिया जिला पदाधिकारी विनोद दूहन के निर्देश पर जिले में गरमा फसल के लिए किसानों को वितरित किए जा रहे बीज की प्रक्रिया को पारदर्शी और व्यवस्थित बनाने के उद्देश्य से व्यापक जांच अभियान चलाया गया। इस अभियान के तहत विभिन्न प्रखंडों में अधिकृत विक्रेता एजेंसियों की दुकानों का निरीक्षण कराया गया।