सिंघवारा: रामनवमी पर शांति एवं सद्भाव बहाल रखने के लिय SDPO के नेतृत्व में गश्त लगाते रहे अधिकारी एवं शांति समिति के सदस्य
दरभंगा जिले के सिंहवाड़ा प्रखंड क्षेत्र में रामनवमी के मौके पर शांति एवं सद्भाव बहाल रखने के लिए एसडीपीओ ज्योति कुमारी के नेतृत्व में अधिकारियों की टीम एवं शांति समिति के सदस्य गश्त लगाते रहे। बीडीओ अमरेंद्र पंडित,सिंहवाड़ा थानाध्यक्ष सहित अन्य अधिकारी एवं शांति समिति के सदस्यो के साथ गणमान्य लोग मौजूद रहे।वहीं सीसीटीवी से भी पुलिस मॉनिटरिंग करती रही।