टीकमगढ़ जिले में समर्थन मूल्य 2026 में गेहूं विक्रय हेतु किसानो के अभी तक 45 से 50% ही पंजीयन हुए हैं। किसानों ने बताया कि अब विभाग ने साइट बंद कर दी है। किसान बुड़ेरा समिति के चक्कर लगा रहे हैं लेकिन पंजीयन नहीं हो पा रहा है। किसानों ने कलेक्टर से मांग की है कि पंजीयन के लिए साइट को चालू कराया जाए।