बागपत: वाजिदपुर के एक परिवार ने कर्नल समेत 2 लोगों पर न्यायालय के आदेश का उल्लंघन करने का आरोप लगाते हुए SP से की शिकायत
गुरुवार की सुबह करीब सवा दस बजे बडौत कोतवाली क्षेत्र के वाजिदपुर गांव निवासी हिमांशी के मुताबिक पैतृक संपत्ति को लेकर सिविल न्यायालय में वाद विचाराधीन है, जिसमें दोनों पक्षों को यथास्थिति बनाए रखने के आदेश दिए गए हैं। आरोप है कि इसके बावजूद गत 19 मई 2025 को एक कर्नल ने कुछ लोगों के साथ मिलकर मकान का ताला तोड़ दिया।