राजगढ़: राजगढ़: कलेक्टर गिरीश कुमार मिश्रा ने खोयरी महादेव मंदिर में चल रहे निर्माण कार्य का किया निरीक्षण
राजगढ़ कलेक्टर गिरीश कुमार मिश्रा के द्वारा खोयरी महादेव मंदिर पर चल रहे निर्माण कार्यों का मंगलवार को शाम 6:00 बजे करीब निरीक्षण किया। इस दौरान उन्होंने हनुमान मंदिर के समीप निर्माणधीन सामुदायिक भवन, स्वागत द्वार, शौचालय निर्माण कार्यों का जायजा लिया। इस दौरान कलेक्टर ने आवश्यक दिशा निर्देश भी दिए।