बांका: दाढ़ी पकरिया गांव के एसकेएम नर्सिंग कॉलेज में छात्राओं ने लिया आत्मरक्षा का प्रशिक्षण
Banka, Banka | Apr 2, 2026 बांका जिले के दाढ़ी पकरिया गांव स्थित एसकेएम नर्सिंग कॉलेज में छात्राओं ने आत्मरक्षा के लिए प्रशिक्षण लिया। कॉलेज के निदेशक मानवेंद्र कुमार गौतम ने गुरुवार की दोपहर बाद करीब 3:30 बजे बताया कि इस कॉलेज के पांच दर्जन से ज्यादा छात्राओं ने आत्मरक्षा के लिए एक सप्ताह तक चलने वाला प्रशिक्षण में भाग लिया और आत्मरक्षा को लेकर कई तरह से प्रशिक्षण प्राप्त किया।