पटना ग्रामीण: तेज प्रताप नगर में अपने प्रेमी के साथ लिव इन में रह रही युवती ने की आत्महत्या
सोमवार को एक युवती ने आत्महत्या कर लिया है। मृतिका तेज प्रताप नगर में अपने प्रेमी के साथ लिव इन में रह रही थी। मृतिका का शव उसके प्रेमी के घर से बरामद किया गया है। मृतका के भाई ने मृतका के प्रेमी पर हत्या करने का आरोप लगाया है। पुलिस ने आरोपी को गिरफ्तार कर लिया है और शव को पोस्टमार्टम के लिए अस्पताल भेज दिया गया है।