टोंकखुर्द: देवास: टोंककला फैक्ट्री ब्लास्ट का मुख्य आरोपी मुकेश विज दिल्ली एयरपोर्ट से गिरफ्तार
गुरुवार दोपहर 12 बजे देवास के टोंककला पटाखा फैक्ट्री विस्फोट मामले में देवास पुलिस को बड़ी सफलता हाथ लगी है। मामले का मुख्य आरोपी मुकेश विज चीन से भारत लौटते ही दिल्ली एयरपोर्ट पर गिरफ्तार कर लिया गया। आरोपी लंबे समय से फरार चल रहा था और पुलिस उसकी तलाश में लगातार दबिश दे रही थी। जानकारी के अनुसार, देवास पुलिस को मुकेश विज के विदेश में होने की सूचना मिली थी