चरखारी: चरखारी में पुलिस और ट्रैक्टर चोर गिरोह के बीच मुठभेड़, जवाबी कार्रवाई में 2 बदमाश घायल, 3 आरोपी गिरफ्तार
चरखारी थाना क्षेत्र में पुलिस और शातिर ट्रैक्टर चोर गिरोह के बीच हो गई। मुखबिर की सूचना पर गुरूवार की रात थानाध्यक्ष प्रवीण कुमार सिंह और स्वाट टीम ने मध्यप्रदेश की ओर जा रहे बदमाशों की घेराबंदी की। खुद को घिरा देख बदमाशों ने पुलिस टीम पर फायरिंग शुरू कर दी। पुलिस की जवाबी कार्रवाई में गजेंद्र और रंजीत नाम के दो बदमाश पैर में गोली लगने से घायल हो गए।