भोरे: भोरे थाना की पुलिस ने कार्रवाई कर 104 लीटर शराब किया बरामद धंधेबाज हुआ फरार, शराब सेवन के आरोप में दो लोग हुए गिरफ्तार
भोरे थाना क्षेत्र के अलग अलग जगहों से पुलिस ने 104लीटर शराब के साथ एक बाइक को बरामद किया है।इस कार्रवाई में धंधेबाज फरार हो गया।वही शराब सेवन के आरोप में दो लोगो को गिरफ्तार किया है।पायस ने गुप्त सूचना के आधार पडरौना गांव के समीप घेराबंदी की। जिसमें बाइक छोड़ धंधेबाज फरार हो गया। जांच करने पर 104 लीटर शराब बरामद हुआ।मामले में अज्ञात के खिलाफ केस दर्ज हुआ है।