कबीरधाम जिले के ग्राम पंचायत जैताटोला एवं खैरबना खुर्द में विकास कार्यों की नई सौगात मिली है। छत्तीसगढ़ के उपमुख्यमंत्री एवं गृह मंत्री विजय शर्मा द्वारा जैताटोला में 50 लाख रुपये तथा खैरबना खुर्द में 19 लाख रुपये की लागत से रिटर्निंग वॉल निर्माण कार्य की स्वीकृति दी गई, जिसका विधिवत भूमिपूजन कार्यक्रम सम्पन्न हुआ।