अनूपपुर: सोन मौहरी में दर्दनाक हादसा: कुएं की खुदाई में मिट्टी धंसने से किसान की मौत
अनूपपुर जिले के धनगांव अंतर्गत दर्री टोला निवासी 46 वर्षीय हीरालाल राठौर (पिता ईश्वर दीन राठौर) की सोन मौहरी स्थित अपनी जमीन पर कुआं खुदाई के दौरान दर्दनाक मौत हो गई। बताया जा रहा है कि खुदाई के समय अचानक मिट्टी खिसक गई, जिससे वे मलबे में दब गए। मौके पर मौजूद लोगों ने उन्हें निकालने की कोशिश की, लेकिन तब तक उनकी जान जा चुकी थी।