कालपी: कालपी में चंद लाइक और व्यूज की चाह में जान जोखिम में डालकर रेलवे ट्रैक पर लेटकर रील बना रहे युवक
Kalpi, Jalaun | Jun 5, 2026 कालपी कोतवाली क्षेत्र में चंद लाइक और व्यूज की चाह में युवक अपनी जान से खिलवाड़ करते हुए नजर आ रहे हैं, वही युवक जान जोखिम में डालकर रेलवे ट्रैक पर लेटकर रील बना रहे है, जिसका वीडियो शुक्रवार की दोपहर करीब 3 बजे सोशल मीडिया पर वायरल हुआ है, वीडियो में देखा जा सकता है कि किसी भी वक्त ट्रेन आ सकती है और कोई बड़ा हादसा हो सकता है, फिलहाल पुलिस जांच में जुटी है।