हरदा: ग्राम रातातलाई में हनुमान टेकरी के पास ब्राउन शुगर के साथ तीन आरोपी गिरफ्तार
Harda, Harda | Apr 22, 2026 22 अप्रैल 2026 जिले में अवैध गतिविधियों के खिलाफ चलाए जा रहे अभियान के तहत पुलिस को बड़ी सफलता मिली है। आज 22 अप्रैल शाम 6 बजे पुलिस अधीक्षक शशांक सिंह ने जानकारी देते हुए बताया कि जिले में मादक पदार्थों की तस्करी पर सख्त कार्रवाई के निर्देश दिए गए थे, जिनके पालन में पुलिस टीम ने प्रभावी कार्रवाई करते हुए तीन आरोपियों को गिरफ्तार किया है।