सिकंदराराऊ: अगसौली के प्लांट में करंट लगने से युवक की मौत, पुलिस ने शव भेजा पोस्टमार्टम के लिए
हसायन थाना क्षेत्र के सिहोरी का रहने वाला युवक योगेश अगसोली के प्लांट में काम करता था जहां उसे बुधवार शाम करंट लग गया। साथी कर्मी तत्काल उसे उपचार के लिए अस्पताल ले गए जहां डॉक्टर ने उसे मृत घोषित कर दिया। घटना की सूचना पर पहुंची पुलिस के द्वारा युवक के शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है।