चूरू जिलामुख्यालय के निकटवर्ती गाजसर स्थित आंगनबाड़ी केन्द्र में गुरुवार को गुरु गोलवलकर आकांक्षी ब्लॉक योजना के तहत पोषण एवं शैक्षिक कैंप का आयोजन किया गया। कैंप का उद्देश्य बच्चों, गर्भवती महिलाओं एवं धात्री माताओं के स्वास्थ्य, पोषण और शिक्षा से जुड़े सूचकांकों में सुधार लाना रहा।