यमुनापार क्षेत्र के औद्योगिक थाना अंतर्गत ब्यौहरा जायसवाल नगर में चोरों ने एक बड़ी चोरी की वारदात को अंजाम दिया है। उक्त गांव निवासी जयप्रकाश जयसवाल के यहां चोरों ने बीती रात धावा बोलते हुए अलमारी में रखा 22 लाख रुपए तक के आभूषण,15 हजार रुपए नगद तथा एक रिवाल्वर चोरों ने उठा ले गए। मामले को लेकर पुलिस जांच में जुटी हुई है।