भरथना: बकेवर के नगला हीरालाल में बकरियों को लेकर महिला पर फावड़े से किया हमला, गंभीर घायल, जिला अस्पताल रेफर
बकेवर थाना क्षेत्र के नगला हीरालाल कुनैठा निवासी शर्मिला देवी ने बताया कि उनकी जेठानी श्रीदेवी (60 वर्ष), पत्नी विश्राम सिंह रोज की तरह बकरियां चराने गई थीं। जब वह बकरियों को वापस घर ला रही थीं, तभी रास्ते में बाल्टी में रखा पानी पी लेने को लेकर विवाद हो गया। आरोप है कि इसी बात को लेकर विपक्षी नामजद लोगों ने श्रीदेवी पर फावड़े से हमला कर दिया,