शेखपुरा: 6 नवंबर को पहले चरण के मतदान से पहले पुलिस ने शेखपुरा में किया फ्लैग मार्च, प्रशासन की सख्त चेतावनी
बिहार विधानसभा चुनाव के पहले चरण के मतदान से ठीक पहले जिले में प्रचार प्रसार थम जाने के बाद प्रशासन ने सुरक्षा व्यवस्था की निगरानी तेज कर दी है। मंगलवार की दोपहर 3 बजे टाउन थाने की पुलिस और केंद्रीय रिजर्व बल के जवानों ने क्षेत्र में फ्लैग मार्च किया। पुलिस ने चुनाव को लेकर जिले में शख्ती बढ़ा दी है।