बुलंदशहर: मोहल्ला साठा में नाले पर कब्रिस्तान के सामने आधा दर्जन दबंगों ने घर में घुसकर की मारपीट, तीन महिलाओं सहित आधा दर्जन घायल
बुलंदशहर नगर के साठा मोहल्ले में गंदे नाले के निकट कब्रिस्तान के सामने लगभग आधा दर्जन दबंगों द्वारा घर में घुसकर एक परिवार के साथ मारपीट करने का मामला सामने आया है, जानकारी देते हुए निशा चौहान पत्नी सतीश चौहान ने बताया कि इस हमले में तीन महिलाओं से आधा दर्जन लोग घायल हुए हैं, जानकारी बुधवार शाम लगभग 7:00 बजे दी गई।