छोटीसादड़ी: फिजूलखर्ची पर नियंत्रण और सामाजिक एकता का सशक्त माध्यम हैं सामूहिक विवाह: विधायक श्रीचंद कृपलानी
छोटीसादड़ी में मेघवाल समाज द्वारा आयोजित भव्य सामूहिक विवाह सम्मेलन पारंपरिक रीति-रिवाजों एवं वैदिक मंत्रोच्चार के साथ गरिमामय वातावरण में संपन्न हुआ। इस अवसर पर 40 से अधिक जोड़ों ने अग्नि के साक्षी में सात फेरे लेकर अपने वैवाहिक जीवन की नई शुरुआत की। समारोह में बड़ी संख्या में समाजजन, ग्रामीण एवं अतिथिगण उपस्थित रहे, जिससे पूरा आयोजन उत्सव में परिवर्तित हो