वारासिवनी: नौकरी के नाम पर ठगी का मामला, पीड़ित ने लगाई न्याय की गुहार मंत्रालय और नेताओं से पहचान का झांसा, 3 लाख की ठगी
ग्राम जोड़ापाट निवासी एक कपड़ा व्यवसायी ने बेटी को फूड इंस्पेक्टर की नौकरी दिलाने के नाम पर 3 लाख रुपये की ठगी का आरोप लगाया है। आरोपी ने मंत्रालय और बड़े नेताओं से पहचान होने का दावा कर भरोसा जीता तथा रकम ले ली। नौकरी नहीं लगने और पैसे वापस नहीं मिलने पर पीड़ित ने वारासिवनी थाने में शिकायत दर्ज कराई है, वारासिवनी पुलिस मामले की जांच कर रही है।