गाण्डेय: पायल कुमारी हत्याकांड: रविदास महासभा का टॉवर चौक पर प्रदर्शन
Gandey, Giridih | May 25, 2026
पायल कुमारी हत्याकांड को लेकर सोमवार को 5 बजे रविदास महासभा के बैनर तले लोगों ने टॉवर चौक समेत मेन रोड में जोरदार प्रदर्शन किया। प्रदर्शनकारियों ने हाथों में बैनर लेकर पायल कुमारी के हत्यारों की जल्द गिरफ्तारी की मांग की और दोषियों के खिलाफ कड़ी कार्रवाई करने की बात कही। प्रदर्शन के दौरान लोगों ने “दलितों पर हो रहे अत्याचार नहीं सहेंगे” जैसे नारे लगाए।