महोबा: महोबा के राठ रोड पर रेलवे पुल के पास कार की टक्कर से पति-पत्नी और दो मासूम बच्चे घायल, जिला अस्पताल में उपचार जारी
Mahoba, Mahoba | Jun 26, 2026 महोबा के नई जेल के पीछे सुभाषनगर मुहाल निवासी उमाशंकर अपनी पत्नी रेखा, 5 वर्षीय पुत्री आराध्या व 6 वर्षीय पुत्र आलोक को बाइक से लेकर पनवाड़ी एक शादी कार्यक्रम में जा रहा था।तभी राठ रोड पर रेलवे पुल के पास कार ने बाइक में टक्कर मार दी। हादसे में पति पत्नी और मासूम बच्चे सभी घायल हो गए। घायलों को जिला अस्पताल में भर्ती कराया गया जहां उनका उपचार किया जा रहा है।