हैदरगढ़: हैदरगढ़ क्षेत्र के टीकाराम धाम में चोरी के मामलों को देखते हुए पुलिस ने सुरक्षा बढ़ाई
हैदरगढ़ कोतवाली क्षेत्र के प्रसिद्ध बाबा टीकाराम धाम मंदिर में श्रद्धालुओं के साथ लगातार हो रही चोरी की घटनाओं के मद्देनजर पुलिस ने सुरक्षा व्यवस्था कड़ी कर दी है। प्रभारी निरीक्षक अनिल कुमार पांडे ने मंगलवार करीब 2 बजे जानकारी देते हुए बताया कि मंदिर परिसर में श्रद्धालुओं की सुरक्षा व्यवस्था बनाए रखने के लिए पुलिस बल तैनात किया गया है।