पुष्पराजगढ़: दोनिया में सिलेंडर ब्लास्ट होने से एक घर में लगी आग
सोमवार 8 बजे अमरकंटक पुलिस ने जानकारी देते हुए बताया कि ग्राम दोनिया में रज्जू नायक के घर में खाना बनाने के दौरान गैस लीक होने की वजह से सिलेंडर में आग लग गई और इससे आज पूरे घर में फैल गई साथ ही तेज धमाके के साथ घर की छत भी क्षतिग्रस्त हो गई साथ ही आग बुझाने के दौरान उसकी पत्नी भी इसमें जल गई जिसे उपचार के लिए राजेंद्र ग्राम ले जाया गया।