कासगंज: अमापुर रोड पर ईट से भरी ट्रैक्टर ट्रॉली ने साइकिल सवार 10 वर्षीय छात्र को मारी टक्कर, हादसे में छात्र की हुई मौत
हादसा कोतवाली कासगंज क्षेत्र के अमापुर रोड पर हुआ जहां तेज रफ्तार ईट से भरे ट्रैक्टर ने साइकिल सवार छात्र को टक्कर मार दी। जिससे हादसे में 10 वर्षीय छात्र जितेंद्र की मौत हो गई। मृतक छात्र कोतवाली कासगंज के मामों गांव का रहने वाला था। जो बीएबी इंटर कॉलेज में कक्षा 6 का छात्र था। घटना के बाद मृतक छात्र के शव को पुलिस ने पोस्टमार्टम को भेज दिया है।