होशंगाबाद नगर: नर्मदापुरम में देर रात मोहर्रम पर्व पर निकाली गई सवारियाँ, बड़ी संख्या में लोग हुए शामिल, पुलिस बल रहा तैनात
नर्मदापुरम में मोहर्रम पर्व के अवसर पर गुरुवार शुक्रवार दरमियानी रात शहर के विभिन्न क्षेत्रों में सवारियां निकाली गई एवं लंगर का आयोजन किया गया रात करीब 3 बजे तक चले आयोजन में नर्मदापुरम के इमामबाड़ा, जयस्तंभ चौक, एकता चौक बड़ी सवारी, मालाखेड़ी जुमेराती क्षेत्र में सवारियां निकाली गई इस दौरान बड़ी संख्या में सामाजिक लोग शामिल हुए। पुलिस बल तैनात रहा।