रामगढ़: साल बाद पुलिस के हत्थे चढ़े दो ईनामी आरोपी, अपहरण और गैंगरेप केस में रामगढ़ पुलिस की बड़ी कार्रवाई
Ramgarh, Alwar | May 13, 2026 रामगढ़ थाना पुलिस ने चार साल पुराने अपहरण और सामूहिक दुष्कर्म मामले में बड़ी कार्रवाई करते हुए दो ईनामी स्थाई वारंटियों को गिरफ्तार कर लिया। दोनों आरोपी घटना के बाद से लगातार फरार चल रहे थे और पुलिस को लंबे समय से उनकी तलाश थी। आखिरकार मुखबिर की सूचना पर पुलिस ने दबिश देकर दोनों को धर दबोचा। बुधवार दोपहर बाद 12 बजे गिरफ्तार आरोपियों को कोर्ट व पेश किया गया।