दरअसल खुटार के पुवायां रोड निवासी 80 वर्षीय रिटायर्ड सैनिक छोटेलाल वर्मा का बीती रात निधन हो गया। वे भारतीय सेना में आर्मी मेडिकल कोर के पद पर कार्यरत थे। सोमवार को शाहजहांपुर छावनी से आई गोरखा राइफल्स की टुकड़ी ने उन्हें सैन्य सम्मान के साथ अंतिम विदाई दी।