काशी चक: सांसद विवेक ठाकुर ने मुलाकात की, दो आरोपी गिरफ्तार, गैंगरेप मामले में पीड़ित परिवार ने उच्च स्तरीय जांच की मांग की
काशीचक थाना क्षेत्र के एक गांव में एक गैंगरेप की घटना सामने आई है। काशीचक क्षेत्र में हुई इस घटना के बाद सांसद विवेक ठाकुर शुक्रवार को पीड़ित परिवार से मिलने पहुंचे। पीड़ित परिवार ने सांसद को घटना की विस्तृत जानकारी दी और मामले की उच्च स्तरीय जांच की मांग की। सांसद विवेक ठाकुर ने परिवार को हर संभव मदद का आश्वासन दिया।