मिर्ज़ापुर: एसडीएम सदर और खान अधिकारी की टीम ने कछुआ सैंक्चुअरी गोगांव में की छापेमारी, नाविक मोटर बोट छोड़कर भागे
जिगना में एसडीएम सदर और खान अधिकारी की टीम ने लगातार दूसरे दिन शुक्रवार की शाम कछुआ सैंक्चुअरी गोगांव में छापेमारी की। इस दौरान बालू खनन में संलिप्त दो मोटर बोट जब्त किया गया। जबकि तीन मोटर बोट गंगा के उस पार भाग निकले। एसडीएम सदर गुलाब चंद्र ने बताया कि टीम को देखते ही दो मोटर बोट छोड़कर नाविक भाग निकले।