चाचौड़ा में बनाए जा रहे नए तहसील भवन कार्यालय का 28 दिसंबर दोपहर को विधायक प्रियंका मीना, एसडीएम रवि मालवीय, तहसीलदार मयंक खेमरिया ने निरीक्षण किया। जन प्रतिनिधि और अधिकारियों ने निर्माण कार्य की प्रगति और गुणवत्ता देखी एवं समय सीमा की जानकारी ली। विधायक ने मानकों के अनुरूप जल्द निर्माण कार्य गुणवत्ता के साथ पूरा करने के आदेश दिए।