छीपाबड़ोद: छीपाबडौद में युवक से चाकू की नोक पर रुपये लूटने का मामला हुआ दर्ज
छीपाबड़ौद कस्बे के नया मोहल्ला काजलिया रोड पर एक युवक से चाकू की नोक पर ₹3 हजार की नकदी लूटने का मामला सामने आया है। पीड़ित की शिकायत पर छीपाबड़ौद थाना पुलिस ने अज्ञात बदमाशों के खिलाफ मामला दर्ज कर जांच शुरू कर दी है। पुलिस को दी गई रिपोर्ट में पीथपुर निवासी चोथमल भील पुत्र घनश्याम भील ने बताया कि बुधवार शाम वह छीपाबड़ौद से अपने गांव पीथपुर लौट रहे थे। काजल